अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले महबूबा मुफ्ती को किया गया नज़रबंद
सुप्रीम कोर्ट आज जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर फैसला सुनाने वाली है। पीडीपी ने दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को नज़रबंद कर दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और हुर्रियत नेता मीरवाइज़ उमर फारूक को भी नज़रबंद किया है।