अनुच्छेद 370 हटाने के कारण जम्मू-कश्मीर के मामलों में दखल दे रहा है चीन: महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में होने वाली जी-20 के प्रतिनिधियों की बैठक पर चीन द्वारा ऐतराज़ जताए जाने के बाद प्रतिक्रिया दी है। महबूबा ने कहा, "बीजेपी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने के कारण चीन अब जम्मू-कश्मीर के मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है जबकि पहले केवल पाकिस्तान ऐसा करता था।"