अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

केंद्र सरकार द्वारा अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के खिलाफ दायर की गईं याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 5 जजों की संवैधानिक पीठ का गठन किया है। संवैधानिक पीठ 11 जुलाई को इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। गौरतलब है, इन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2020 में आखिरी बार सुनवाई की थी।

Load More