अनुपम खेर ने अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के लिए गाया गाना, शेयर किया वीडियो
अभिनेता अनुपम खेर ने बताया है कि उन्होंने फिल्ममेकर अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में गाना गाया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो व कई तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, "सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे प्रीतम के म्यूज़िक डायरेक्शन में अनुराग की फिल्म में गाने का मौका मिलेगा (इसलिए) कहता हूं कि...कुछ भी हो सकता है।"