अनुपम खेर ने बेटिंग ऐप के प्रमोशन में इस्तेमाल अपने फेक वीडियो को लेकर दी चेतावनी
ऐक्टर अनुपम खेर ने एक बेटिंग ऐप के प्रमोशन में इस्तेमाल किए गए अपने फेक वीडियो को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "यह वीडियो मेरे दोस्त ने मुझे भेजा है! किसी रेहान मलिक ने मेरा फर्ज़ी वीडियो बनाकर इसे 'रेहान मलिक-ऑनेस्ट टिपर' के नाम से अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किया है। कृपया इससे भ्रमित ना हों।"