अनुपम खेर ने शुरू की विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग, शेयर की तस्वीर
अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि उन्होंने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "(मेरी) 534वीं फिल्म।" गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में भी अनुपम खेर ने अहम भूमिका निभाई थी।