'अनुपमा' के ऐक्टर रूशाद ने शो की क्रिएटिव डायरेक्टर केतकी से की शादी, सामने आईं तस्वीरें
धारावाहिक 'अनुपमा' के अभिनेता रूशाद राणा ने बुधवार को मुंबई में शो की क्रिएटिव डायरेक्टर केतकी वालावलकर से शादी कर ली। शो की लीड ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने नवविवाहित जोड़े के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले रूशाद और केतकी की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें कई सेलेब्रिटीज़ नज़र आए थे।