अभिनेत्री और टीवी सीरियल 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने बीजेपी जॉइन कर ली है। बीजेपी में शामिल होने के बाद रूपाली ने कहा, "जब मैं विकास का यह महायज्ञ देखती हूं तो लगता है कि क्यों ना मैं भी इसमें सहभागी बनूं...मैं किसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रास्ते पर चलूं और...किसी तरह से देश सेवा में लगूं।"