'अनुपमा' में बात करने का मेरा गुजराती लहज़ा पीएम मोदी से प्रेरित है: रुपाली गांगुली
अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने 'सीएनबीसी' को बताया है कि टीवी सीरियल 'अनुपमा' में गुजराती लहज़े में बात करने का उनका तरीका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित है। उन्होंने कहा, "मैंने कई चीज़ें माननीय प्रधानमंत्री से सीखी हैं...वह भाषण देते हुए जो हिंदी शब्द बोलते हैं, उनमें गुजराती लहज़ा होता है। इन्हें बोलने से वह परहेज नहीं करते हैं।"