अनुराग ठाकुर ने शेयर की 'एक दिन भारत के लिए खेलूंगा' प्लेकार्ड पकड़े नन्हें क्रिकेटर की फोटो
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने त्र्यक्ष अग्रवाल नामक नन्हें क्रिकेटर की तस्वीर 'X' पर शेयर की है जिसमें वह धर्मशाला स्टेडियम में भारत-न्यूज़ीलैंड मैच के दौरान 'मुझे याद रखें, एक दिन भारत के लिए खेलूंगा' लिखा हुआ प्लेकार्ड पकड़े दिख रहा है। इसके साथ अनुराग ने लिखा, "प्लेकार्ड से पिच तक की आपकी यात्रा का बेसब्री से इंतज़ार है!"