अनुश अग्रवाल ने घुड़सवारी की ड्रेसेज स्पर्धा में पेरिस ओलंपिक्स के लिए हासिल किया कोटा

घुड़सवार अनुश अग्रवाल ने घुड़सवारी की ड्रेसेज स्पर्धा में पेरिस ओलंपिक्स के लिए कोटा हासिल किया है। पिछले साल एशियन गेम्स में व्यक्तिगत ड्रेसेज में कांस्य पदक जीतने वाले अनुश ने भारतीय घुड़सवारी महासंघ की चार स्पर्धाओं व्रोकला, पोलैंड (73.485%), क्रोनेनबर्ग, नीदरलैंड्स (74.4%), फ्रैंकफर्ट, जर्मनी (72.9%) और मेकलेन, बेल्जियम (74.2%) में अपने प्रदर्शन के आधार पर यह कोटा हासिल किया।

Load More