अनुशासन रखें अनुयायी: परोल मिलने पर यूपी के आश्रम से वीडियो जारी कर गुरमीत राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की परोल मिलने के बाद शनिवार सुबह बागपत (उत्तर प्रदेश) के बरनावा आश्रम पहुंच गया। आश्रम पहुंचकर उसने एक वीडियो जारी कर अपने अनुयायियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। वीडियो में गुरमीत ने कहा, "हम फिर से आपके दर्शन के लिए बरनावा आश्रम में पहुंच गए हैं।"