अनुष्का खुद याचिका क्यों नहीं दाखिल कर सकतीं?: टैक्स से जुड़े एक मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनुष्का शर्मा को सेल्स टैक्स से जुड़े एक मामले में खुद याचिका दायर नहीं करने पर फटकार लगाई है। अभिनेत्री ने मझगांव (महाराष्ट्र) के बिक्री कर उपायुक्त द्वारा पारित आदेशों को चुनौती देने के लिए टैक्स कंसल्टेंट के ज़रिए 2 याचिकाएं दाखिल की थीं। अनुष्का के वकील ने कहा कि याचिकाएं वापस लेकर नई याचिकाएं दाखिल होंगी।