अनुष्का ने पूमा इंडिया द्वारा उनकी तस्वीर बिना अनुमति के इस्तेमाल करने पर जताई आपत्ति
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पूमा इंडिया द्वारा उनकी तस्वीर बिना अनुमति के शेयर करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर को रीशेयर करते हुए लिखा, "मैं आपकी ऐम्बैसडर नहीं हूं, (ऐसे में) मेरे हिसाब से आपको यह बात पता होनी चाहिए कि पब्लिसिटी के लिए मेरी तस्वीर इस्तेमाल करने से पहले आपको अनुमति लेनी होगी।"