अनुष्का-विराट व सोनम कपूर ने मुंबई में आयोजित हुए डीओर के फैशन शो में की शिरकत
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास गुरुवार को आयोजित हुए 'क्रिश्चियन डीओर फॉल 2023' फैशन शो में अभिनेत्री सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और उनके पति व क्रिकेटर विराट कोहली ने शिरकत की। टीवी सीरीज़ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की अभिनेत्री मेसी विलियम्स सहित कई हस्तियां इस इवेंट में शामिल हुईं। ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट भी शो में नज़र आईं।