अनूप सोनी का आईपीएल बेटिंग को प्रमोट करने का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल; जारी किया बयान
अभिनेता अनूप सोनी का आईपीएल बेटिंग को प्रमोट करने का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 'क्राइम पेट्रोल' की क्लिप्स का इस्तेमाल किया गया है। अभिनेता अनूप ने इस पर एक बयान जारी कर कहा, "यह वीडियो पूरी तरह से फर्ज़ी है...हम सभी को सचेत रहना होगा...आवाज़ बिल्कुल ऐसी लग रही है कि जैसे मैं ही बोल रहा हूं।"