अन्नदाताओं को न्याय दिलाए बिना खत्म नहीं होगा संघर्ष: लखीमपुर हिंसा की पहली बरसी पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) हिंसा की पहली बरसी पर ट्वीट किया, "एक साल बीत गया लेकिन...शहीद किसानों को इंसाफ नहीं मिला...हमेशा की तरह बीजेपी अपराधियों को बचा रही है।" उन्होंने कहा, "अन्नदाताओं को न्याय दिलाए बिना यह संघर्ष खत्म नहीं होगा।" अक्टूबर-2021 की हिंसा में 4 किसानों समेत 8-लोगों की मौत हुई थी।