अन्ना हज़ारे ने मणिपुर की घटना को बताया 'मानवता पर कलंक', कहा- दोषियों को फांसी हो
समाजसेवी अन्ना हज़ारे ने मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न घुमाने की घटना को 'मानवता पर कलंक' बताया है। उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों को फांसी पर लटका देना चाहिए। सीमा पर (देश की) रक्षा करने वाले की पत्नी के साथ ऐसा अन्याय ठीक नहीं।" दरअसल, एक पीड़िता के पति भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं व कारगिल युद्ध लड़ चुके हैं।