अन्य अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रहा है भारत: आईएमएफ की गीता गोपीनाथ
आईएमएफ की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ के मुताबिक, दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले भारत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत को लेबर मार्केट में महिलाओं की कम भागीदारी जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। बकौल गोपीनाथ, भारत की जीडीपी वृद्धि दर के मौजूदा वित्त वर्ष में 6.8% रहने का अनुमान है।