अन्य देशों की तुलना में कैसा है भारत का बेस कॉर्पोरेट टैक्स रेट?
केंद्र सरकार ने बुधवार को ट्विटर पर एक ग्राफ शेयर किया जिसके मुताबिक चीन, जापान, श्रीलंका, बांग्लादेश और मलेशिया समेत कई अन्य देशों की तुलना में भारत का बेस कॉर्पोरेट टैक्स रेट कम है। इस ग्राफ के साथ सरकार ने लिखा है, "अपने प्रतिस्पर्धी टैक्स रेट्स के साथ भारत स्पष्ट रूप से व्यापार के लिए आकर्षक गंतव्य है।"