'अन्य महिला' के साथ पकड़े जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सोलंकी ने राजनीति से लिया ब्रेक
पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात के कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी ने उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति से ब्रेक लेने का एलान किया है। इस वीडियो में उनकी पत्नी ने उन्हें एक बंगले में 'अन्य महिला' के साथ पकड़ा था और वह उस महिला के बाल खींचती भी दिख रही थीं।