आम तौर पर कंपनियां और नियोक्ता वित्त वर्ष के आखिर में अप्रेज़ल और इंक्रीमेंट करते हैं। अप्रेज़ल एक मूल्यांकन प्रक्रिया है जिसमें कर्मचारी के कार्य की समीक्षा, लक्ष्य तय करना और सुधार की पहचान करना शामिल है। वहीं, इंक्रीमेंट कर्मचारी के प्रदर्शन के आधार पर होने वाली वेतन वृद्धि है जो अप्रेज़ल प्रक्रिया के परिणामस्वरूप होती है।