अप्रैल-जून तिमाही में 8 प्रमुख शहरों में औसत आवास कीमतों में 12% की हुई वृद्धि
एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 8 प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून तिमाही में औसत आवास कीमतों में सालाना आधार पर 12% की वृद्धि हुई है। बकौल रिपोर्ट, इन प्रमुख शहरों में अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे शामिल हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में कीमतों में अधिकतम 30% की वृद्धि देखी गई।