अप्रैल-जून तिमाही में HCL टेक का मुनाफा 20.46% बढ़कर ₹4,257 करोड़ हुआ
आईटी कंपनी एचसीएल टेक का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध- मुनाफा सालाना आधार पर 20.46% बढ़कर ₹4,257 करोड़ हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध-मुनाफा ₹3,534 करोड़ था। कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹12 के डिविडेंड जारी करने की मंज़ूरी दी है। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 9.45% बढ़ी थी।