अप्रैल में घर पर पकाई जाने वाली थाली की लागत में आई 4% की कमी: क्रिसिल
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी 'क्रिसिल' के मुताबिक, अप्रैल में घर में पकाई जाने वाली शाकाहारी और मांसाहारी थाली की कीमतों में साल-दर-साल 4% की गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सब्ज़ियों की कीमतों में गिरावट से थाली की कीमतें गिरी हैं। बकौल क्रिसिल, वनस्पति तेलों की कीमतों में 19% वृद्धि और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6% की वृद्धि हुई है।