अपोलो माइक्रो सिस्टम को भारतीय सेना से मिला ऑर्डर, शेयरों में लगा अपर सर्किट
डिफेंस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में सोमवार को 5% की तेज़ी आई और इसके शेयरों में अपर सर्किट लग गया। कंपनी के शेयरों में यह तेज़ी भारतीय सेना से एक ऑर्डर मिलने के बाद आई है। कंपनी के शेयर ₹109.80 पर ट्रेड कर रहे हैं व इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹161.75 है।