अपोलो हॉस्पिटल्स का फार्मेसी व डिजिटल हेल्थ बिज़नेस होगा अलग, शेयरहोल्डर्स को क्या मिलेगा?
अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज़ अपने ओम्नीचैनल फार्मेसी और डिजिटल हेल्थ कारोबार को अलग करके लिस्ट कराएगी जिसके लिए कंपनी के बोर्ड ने मंज़ूरी दे दी है। कंपनी की इस नई एंटिटी में 15% हिस्सेदारी रहेगी। गौरतलब है, शेयरहोल्डर्स की नई एंटिटी में डायरेक्ट शेयरहोल्डिंग होगी और उन्हें कंपनी के हर 100 शेयरों पर नई एंटिटी के 195.2 शेयर मिलेंगे।