अपनी आंखों को फिर से उगा लेता है यह जीव, इंसानों की मदद के लिए इस पर की जा रही स्टडी
वैज्ञानिक ऐप्पल स्नेल (घोंघा) का अध्ययन कर रहे हैं जो अपनी आंखों को पूरी तरह फिर से उगा सकता है। वैज्ञानिक जीनोम-एडिटिंग तकनीक से समझ रहे हैं कि वह ऐसा कैसे करता है। उन्हें उम्मीद है कि इससे इंसानी आंखों के इलाज में मदद मिल सकती है। इंसानों और घोंघे की आंखों की बनावट और जीन्स में समानताएं होती हैं।