अपनी आर्मी के इलीट डिवीज़न के 4,000 सैनिकों को मिडल ईस्ट भेजने की तैयारी कर रहा अमेरिका: रिपोर्ट
रॉयटर्स ने कुछ जानकारों के हवाले से बताया है कि अमेरिका अपनी विशिष्ट 82वीं एयरबोर्न डिवीज़न के 3,000-4,000 सैनिकों को मिडल ईस्ट भेजने की तैयारी कर रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि ये सैनिक मिडल ईस्ट में कहां तैनात होंगे। इससे पहले रिपोर्ट्स थीं कि अमेरिका ईरान में ग्राउंड ट्रूप्स की तैनाती की विस्तृत योजना बना रहा है।