अपना ओवर पूरा करने के बाद मैदान पर गिर पड़ा 21 वर्षीय क्रिकेटर, हो गई मौत
डोडा (जम्मू-कश्मीर) के भलेसा इलाके में चल रहे एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान सोमवार को 21 वर्षीय क्रिकेटर की मौत हो गई। अपना ओवर पूरा करने के बाद क्रिकेटर मैदान पर गिर पड़ा था और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट के चलते क्रिकेटर की मौत हुई है।