अपने गानों की तैयारी के लिए यूट्यूब पर ऐश्वर्या राय के वीडियो देखती थी: आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बताया है कि अपने गानों की तैयारी के लिए वह यूट्यूब पर ऐश्वर्या राय बच्चन की वीडियो देखती थीं। आलिया ने कहा, "वह मंत्रमुग्ध कर देने वाली हैं। उनके चेहरे के भाव देखने के लिए मैं उनके सारे गाने देखती थी, जिस तरह वह एक मूव से दूसरा मूव करती थीं, बहुत सुंदर लगता था।"