अपने गिरेबान में झांकें: ईरान के सुप्रीम लीडर की भारतीय मुस्लिमों के उत्पीड़न वाली टिप्पणी पर भारत
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई ने अपने एक बयान में 'भारत, म्यांमार और गाज़ा में मुस्लिमों के उत्पीड़न' की बात कही जिस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा, "अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी करने वाले देशों को सलाह दी जाती है...कि वे दूसरों के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांक लें।"