अपने जन्मदिन पर दृष्टिबाधित बच्चों के 'हैपी बर्थडे' गाने पर भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टिबाधित सशक्तिकरण संस्थान का दौरा किया। इस दौरान दृष्टिबाधित बच्चों ने राष्ट्रपति को 67वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और 'हैपी बर्थडे टू यू' गीत गाया। गीत सुनकर राष्ट्रपति भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। राष्ट्रपति मुर्मु के भावुक होने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।