अपने जन्मदिन पर हेलेन का हाथ पकड़कर डांस करती नज़र आईं सलमान की मां सलमा
ऐक्टर सलमान खान की मां सलमा ने अपने जन्मदिन पर ऐक्ट्रेस हेलेन का हाथ पकड़कर डांस किया जिसकी कुछ तस्वीरें व वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। सलमा की बर्थडे पार्टी में उनकी बेटियां अलवीरा और अर्पिता संग उनके बेटे सोहेल खान और नाती-पोते भी पहुंचे थे। गौरतलब है कि हेलेन, सलमा के पति सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं।