अपने दादा दिवंगत राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' के लुक में नज़र आए रणबीर, वीडियो हुआ वायरल
अभिनेता रणबीर कपूर हाल ही में नए लुक में नज़र आए हैं। रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने दादा दिवंगत राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' के लुक में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रणबीर सिर पर काली टोपी, काले रंग का कोट और पैंट पहने नज़र आ रहे हैं।