अपना दिमाग खोलना ज़रूरी है: इंज़माम के भारत पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप पर रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंज़माम-उल-हक के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने भारत पर टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। रोहित ने कहा, "धूप में खेल रहे हैं और विकेट ड्राई है तो गेंद अपने आप रिवर्स होगी। कभी-कभी दिमाग खोलना ज़रूरी होता है।"