अपने देश के निर्माण में BSF की भूमिका ना भूले बांग्लादेश: गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को 22वें बीएसएफ अलंकरण समारोह और रुस्तमजी स्मारक लेक्चर को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश को अपने निर्माण में बीएसएफ की भूमिका को नहीं भूलना चाहिए।" साथ ही शाह ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जबाव है। उन्होंने कहा, "मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं।"