अपने परमाणु ठिकानों पर हमले की आशंका के बीच हाई अलर्ट पर ईरान: रिपोर्ट
अमेरिका और इज़रायल के संभावित हमले की आशंका के बीच ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों के लिए 'हाई अलर्ट' जारी किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों को संदेह है कि दोनों देश मिलकर उसके परमाणु कार्यक्रम को निशाना बना सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अपने प्रमुख परमाणु स्थलों पर अतिरिक्त वायु रक्षा प्रणाली तैनात की है।