अपना पहला नैशनल अवॉर्ड जीतने पर शाहरुख खान ने जारी किया बयान
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'जवान' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में अपने नाम का एलान होने के बाद शाहरुख खान ने कहा है, "इस सम्मान के लिए भारत सरकार का धन्यवाद।" उन्होंने कहा, "नैशनल अवॉर्ड से सम्मानित होना गर्व का विषय है...और इसकी यादें मैं जिंदगीभर के लिए संजोकर रखूंगा।" यह शाहरुख का पहला नैशनल अवॉर्ड है।