अपनी बारात में सजे-धजे पालतू कुत्ते संग डांस करते दूल्हे का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक शख्स अपनी बारात में सजे-धजे पालतू कुत्ते के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में घोड़ी पर सवार दूल्हा इंडी (देसी) नस्ल के कुत्ते को अपनी गोद में उठाकर डांस करता दिख रहा है। वीडियो पर ऐक्ट्रेस ईशा गुप्ता, सोनम बाजवा और पारुल गुलाटी ने प्रतिक्रिया दी।