अपनी बिल्ली को पाल सकने वाले को चीन के शख्स ने किया पूरी संपत्ति देने का एलान
गुआंगडोंग (चीन) में एक 82-वर्षीय बुज़ुर्ग ने अपनी बिल्ली की देखभाल कर सकने वाले को सारी संपत्ति देने का एलान किया है। बुज़ुर्ग की कोई संतान नहीं है और उनकी पत्नी का 10 साल पहले निधन हो चुका है। उनकी संपत्ति में उनका फ्लैट और बचत के पैसे शामिल हैं और उन्हें अभी तक सही कैंडिडेट नहीं मिल सका है।