अपने बच्चे को नुकसान पहुंचाना चाहती थी: पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर पाक ऐक्ट्रेस सरवत
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सरवत गिलानी ने एक इंटरव्यू के दौरान पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझने पर बात की है। सरवत ने बताया, "मैं सर्जरी के 4 दिन बाद बच्चे से मिली थी...अपने स्ट्रेस से निजात पाने के लिए उसे छोड़ने तक का विचार आया था।" उन्होंने बताया, "मैंने पति फहाद से कहा था कि...मैं अपने नवजात बच्चे को नुकसान पहुंचाना चाहती हूं।"