अपने बयानों को लेकर सावधान रहो: ट्रंप की हमले की धमकी के बाद ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ईरान पर हमले की हालिया धमकी के बाद ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है, "क्या वह खुद नहीं सोचते कि अगर उनकी धमकियों का कोई असर हुआ होता तो वे आज जिस निराशाजनक स्थिति में हैं, वहां तक नहीं पहुंचते?" उन्होंने कहा, "उन्हें (ट्रंप) अपने बयानों को लेकर सावधान रहना चाहिए।"