अपने भाग्य पर यकीन नहीं होता: शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा के जन्मदिन पर शेयर किया पोस्ट
ऐक्टर शाहिद कपूर ने शनिवार को पत्नी मीरा राजपूत के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर किया। शाहिद ने पोस्ट में मीरा के लिए लिखा, "वह जादू है, उसकी मुस्कान मुझे खुश कर देती है। यह बर्थडे गर्ल मेरी है, अपनी किस्मत पर यकीन नहीं होता। जन्मदिन मुबारक। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे माय लव।"