अपना भविष्य बर्बाद मत करो इन नेताओं के चक्कर में: यूपी में पथराव कर रही भीड़ से SP
संभल (उत्तर प्रदेश) में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पुलिस पर पथराव कर रही भीड़ को एसपी कृष्ण बिश्नोई लाउड स्पीकर पर समझाते दिखे। सामने आए वीडियो में वह कहते दिखे, "अपना भविष्य बर्बाद मत करो इन नेताओं के चक्कर में।" कोर्ट के आदेश के बाद डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी।