अपनी मां के बारे में पूछने लगे हैं मेरे बच्चे, पूछते हैं- किनके पेट से जन्मे हैं हम: करण जौहर
2017 में सरोगेसी से जुड़वां बच्चों के पिता बने फिल्ममेकर करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि बच्चे अब अपनी मां के बारे में पूछने लगे हैं। उन्होंने पेरेंटिंग को मुश्किल बताते हुए कहा, "ऐसे सवालों का भी सामना करना पड़ता है कि 'मेरा जन्म किनके पेट से हुआ?', 'मम्मा हमारी मम्मा नहीं हैं, वह दादी हैं' आदि।"