अपना मल साथ लाने के लिए चीन में खुद का टॉयलेट लेकर गए थे किम जोंग-उन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने अपनी चीन यात्रा के दौरान अपनी बुलेटप्रूफ ट्रेन में एक निजी शौचालय लगाया था ताकि उनका मल वापस लाया जा सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा इसलिए किया गया ताकि किम का स्वास्थ्य संबंधी डेटा उनके अपशिष्ट के जरिए लीक न हो। गौरतलब है, किम अपनी बेटी संग चीन पहुंचे थे।