अपना रोल पसंद नहीं आता तो फिल्म नहीं करती: तीनों खान के साथ काम न करने पर श्रद्धा
ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने एक पॉडकास्ट में तीनों खान (शाहरुख, सलमान व आमिर) के साथ अबतक कोई फिल्म नहीं करने को लेकर कहा है कि अगर उन्हें अपना रोल पसंद नहीं आता है तो वह फिल्म नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, "कई बार आपको फिल्म ऑफर की जाती है लेकिन आपको किरदार रोमांचक नहीं लगता, मैं...काम को लेकर क्लियर हूं।"