अपनी शादी में लैपटॉप में काम करता दिखा यूएस के AI स्टार्टअप का को-फाउंडर, छिड़ी बहस
अमेरिका के एआई स्टार्टअप 'थॉटली' के को-फाउंडर केसी मैकरेल अपनी शादी में लैपटॉप पर काम करते दिखे जिसकी तस्वीर को-फाउंडर टॉरी लियोनार्ड ने लिंक्डइन पर शेयर की है। एक यूज़र ने लिखा, "समझ नहीं आ रहा कि उन्हें...काम करने को कहना ज़्यादा खराब चीज़ है या इसे...प्रेरणादायक बताना।" अन्य यूज़र ने लिखा, "यह शादी से पहले क्यों नहीं कर लिया।"