अपने शेयरधारकों को 2023-24 के लिए ₹5/शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी कोल इंडिया
कोल इंडिया अपने शेयरधारकों को वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए ₹5 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने फाइनल डिविडेंड के लिए 16 अगस्त (शुक्रवार) को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। गौरतलब है, कंपनियां आमतौर पर बेहतर तिमाही नतीजों के बाद अपने शेयरधारकों के लिए इनाम के तौर पर डिविडेंड जारी करती हैं।